फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई से दाखिले अब ऑनलाइन

Fri, 24 Feb 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
online - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पब्लिक स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए अभिभावकों को अब बीएसए कार्यालय और स्कूलों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आरटीई के तहत पब्लिक स्कूलों में बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावक अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस व्यवस्था से अभिभावकों को तो राहत मिलेगी ही आरटीई के तहत दाखिले की व्यवस्था में भी पारदर्शिता आएगी। पब्लिक स्कूल भी इन दाखिलों के बारे में झूठ नहीं बोल सकेंगे।
आरटीई दाखिला प्रभारी व जिला समन्वयक पवन भाटी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2017-2018 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

पहले चरण में यूपी के पांच जनपदों में यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह जिले गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, कानपुर और लखनऊ हैं। अभिभावक 222.ह्म्ह्लद्ग25.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन आवेदनों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


बीएसए स्क्रूटनी कर अलग-अलग स्कूलों में दाखिले के लिए इन आवेदनों को भेजेंगे। पोर्टल पर पहले ही सभी पब्लिक स्कूलों को लिंक कर लिया जाएगा। स्कूलों का लॉग-इन और पासवर्ड होगा, जहां वे दाखिले दिए जाने वाले बच्चों का डाटा अपलोड करेंगे। इस पोर्टल से बीएसए और डीएम भी कनेक्ट होंगे।

एनआईसी के  माध्यम से इस पोर्टल को प्रदेश की साइट से भी कनेक्ट किया जाएगा। इससे शासन स्तर से भी आरटीई पर निगरानी बनी रहेगी।

पैरेंट्स को एसएमएस से मिलेगी जानकारी
पोर्र्टल पर आवेदन के बाद बच्चे को किस स्कूल में दाखिला दिया जाएगा और एडमिशन के लिए पैरेंट्स को स्कूल कब पहुंचना है। इन सबकी जानकारी अभिभावकों को एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी। पोर्टल पर पंजीकृत स्कूलों को एसएमएस कर लॉग-इन करने के लिए पीएसपी यूनीक कोड भेजा जाएगा। पासवर्ड भी स्कूलों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें