फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर हड़पे 90 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में 31 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा देकर एक व्यक्ति के ममेरे भाई ने 90 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने न तो रकम दी और न ही मुनाफा दिया। प्रॉपर्टी डीलर ने जब अपना हिस्सा मांगा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। नोएडा निवासी प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र की तहरीर पर टीलामोड़ पुलिस ने ब्रह्म प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नोएडा सेक्टर 39 स्थित सलारपुर निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके ममेरे भाई ब्रह्म प्रकाश ने उन्हें साझेदारी में प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करने की बात कही थी। धंधे में होने वाले मुनाफे का 31 प्रतिशत मिलने का झांसा दिया। इसके बाद जनवरी 2013 में 30 बीघा जमीन खरीदने के नाम पर 90 लाख रुपये ले लिए।
बिजेंद्र ने बताया कि काफी समय बाद उन्हें पता चला कि ब्रह्म प्रकाश सारी जमीन बेच कर पूरी रकम हड़प चुका है। जब उन्होंने अपने हिस्से का रुपया मांगा तो आरोपी ने पहले टालमटोल की। उसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें