फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना ओटीपी दो बैंक खातों से निकाले 2.87 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के अभयखंड स्थित मकनपुर विस्तार निवासी वीरेंद्र कुमार के दो बैंक खातों से साइबर ठग ने 2.87 लाख रुपये निकाल लिए। इस दौरान न तो उनके पास कोई कॉल आई और न ही कोई ओटीपी लिया गया। रुपये निकलने का मैसेज आने पर ठगी का पता चला। मामला 18 फरवरी का है। 20 फरवरी की रात पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पीड़ित वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में उनके दो बचत खाते हैं। 18 फरवरी को वह अपने घर पर थे और दोपहर में उनके मोबाइल पर रुपये निकलने के सात मैसेज आए। उनके पहले खाते से ठगों ने 49998, दूसरी बार में 61,094, तीसरी बार 32560, चौथी बार 56,487, पांचवीं बार 10,000 और छठी बार में 40,000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद दूसरे खाते से 37,000 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। एक भी बार उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें