फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरआर यूनिट चोरी करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। देशभर में मोबाइल टावरों से आरआर यूनिट चोरी करने वाले गिरोह एक और 50 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास से 25 लाख की कीमत की आरआर यूनिट और बैटरी बरामद की है। पकड़ा गया बदमाश पहले कबाड़ी था। बाद में वह जावेद के गिरोह में शामिल होकर टावरों से चोरी करने लगा।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश दिल्ली गोविंदपुरी निवासी मेहराजुद्दीन उर्फ मिराजुद्दीन है। एडीसीपी ने बताया कि इसके खिलाफ राजस्थान, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में छह मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यारोपी जावेद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। जानकारी के अनुसार वह दुबई में है।


- चोरी का माल जावेद के गोदाम पर लाते हैं

मेहराजुद्दीन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गिरोह के सभी लोग दिन में कबाड़ी बनकर फेरी लगाकर टावर देखकर रेकी करते हैं। इसके बाद इसकी जानकारी कंपनी में काम करने वाले गिरोह के साथी इंजीनियर राहुल गोयल को देते हैं। इसके बाद राहुल की मदद से आरआर यूनिट व बैटरी चोरी कर लेते हैं। इसके बाद चोरी का माल दिल्ली में जावेद के अलग-अलग गोदामों पर पहुंचाते हैं। जहां से जावेद माल को चीन भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें