ट्रॉनिका सिटी थाने के माल खाने के कमरे में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से माल खाने के कमरे की छत गिर गई। वहां मौजूद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से कई सरकारी दस्तावेज और सामान जलकर राख हो गया।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आग लगने से नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है।