फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार युवकों ने ई-रिक्शा में जा रही महिला से लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट के समीप बाइक सवार लुटेरों ने ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के गांव सीकरी खुर्द निवासी महिला मोनिका ने बताया कि वह दोपहर के समय बस स्टैंड मार्केट में खरीदारी करने आई थी। करीब तीन बजे खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। आरोप है कि जैसे ही वह तेल मिल गेट के समीप पहुंची तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली। मोनिका और ई-रिक्शा चालक ने शोर मचाया, कुछ राहगीरों ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें