फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 75 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी अधीनस्थों के साथ बैठक करके जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं, जिसके तहत छठ घाटों पर चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे और सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएगी। बैठक में सुरक्षा के मुद्दे पर भी मंथन किया गया और पुलिस से सहयोग के लिए अफसरों से बात करने को कहा गया।
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल 75 छठ घाट बनाए गए हैं। घाटों की साफ-सफाई और पुख्ता व्यवस्था के लिए 250 सफाई कर्मचारी और 55 सफाई नायकों को तैनात किया गया है, जो लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति को बेहतर बनाएंगे। इसके अलावा, कूड़ा उठाने के लिए 12 गाड़ियां लगाई गई हैं, 18 मोबाइल टॉयलेट और 30 अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने का निर्णय लिया गया है। पर्व को लेकर घाटों पर रंगाई-पुताई का काम भी अभी से शुरू करा दिया गया है ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी हो सकें।
-यह रहेगा कार्यक्रम :
यह चार दिवसीय महापर्व 13 नवंबर 2026 से शुरू होकर 16 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसकी शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगी, जिसके बाद 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा। इसके अगले दिन 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा और अंत में 16 नवंबर को उगते हुए सूर्य को उषा अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें