होली पर घर जाने के लिए लोगों की बुधवार को ट्रेनों में सामान्य भीड़ रही। हालांकि रोडवेज बसों में भारी भीड़ के चलते लोगों को बसों में सीट पाने के लिए मारामारी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बसों में भीड़ लगनी शुरू हो गई।
यात्रियों को बसों में चढ़ने के लिए ही मारामारी का सामना करना पड़ा। अस्थाई डिपो पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही। होली पर घर पहुंचने की जल्दी सभी को रहती है। ऐसे में लोगों ने रोडवेज बसों में सीट पाने का प्रयास किया। वोल्वो, जनरथ, शीतल और शताब्दी बसों में भी सीट रिजर्व हो गईं।
अब घर जाने वालों को रोडवेज की सामान्य बसों का ही सहारा था। रोडवेज डिपो के अलावा अस्थाई डिपो पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही लोग बसों में सीट पाने को परेशान रहे। पीछे से ही फुल आ रही बसों में सीट ही खाली नहीं थीं।
यात्रियों को बसों में खड़े होने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर में पुराने बस अड्डे पर और शाम को लाल कुआं स्थित अस्थाई रोडवेज डिपो पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। रोडवेज के कर्मचारियों ने बसों में यात्रियों का सामान चढ़वाने में मदद की।
रोडवेज के बस संचालन प्रभारी चौधरी ओमवीर सिंह ने बताया कि इस बार बसों का संचालन सुचारु रहने से यात्रियों को आराम रहा। किसी भी रूट पर बसों को जाम का सामना नहीं करना पड़ा। इससे बसें लगातार आती-जाती रहीं। बसों की संख्या पर्याप्त रहने से यात्रियों को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा।