फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में गाजियाबाद से मिलेगी स्लीपर की सुविधा

Sun, 10 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए यूपीएसआरटीसी (उ. प्र. राज्य परिवहन निगम) ने अब गाजियाबाद से लंबे रूटों पर स्लीपर बसें चलाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही आनंद विहार से तीन रूट पर स्लीपर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके तहत प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों से करार कर उनकी बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्राइवेट बस ऑपरेटरों से कांट्रेक्ट कर उनकी बसों को विभिन्न रूटों पर चला रहा है। इसी के तहत स्कैनिया, वोल्वो, एसी आदि बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही हैं।

इन बसों के प्रति यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी को देखते हुए यूपीएसआरटीसी अब स्लीपर बसों को ज्यादा रूट पर चलाएगा। इन बसों का परीक्षण सफल रहा है। पिछले साल लखनऊ से मेरठ के बीच स्लीपर बसों का संचालन शुरू किया गया था।
विज्ञापन


इन बसों में रिजर्वेशन के लिए मारामारी मची रहती है। अब विभिन्न रूटों पर स्लीपर बसों को चलाने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत लंबे रूट जैसे लखनऊ, बनारस, गोरखपुर, इलाहाबाद आदि रूटों पर इनको चलाया जाएगा।

अधिकारियों की मानें तो आनंद विहार डिपो से स्लीपर बसों का संचालन किया जाएगा। आरएम पीके बोस ने बताया कि अभी यूपीएसआरटीसी की तरफ से स्लीपर बस सेवा का लाभ लांग रूट पर मिल सकेगा। जल्द ही स्लीपर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें