फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क किनारे झाड़ियों में लगाई आग, धुएं से परेशान लोग

विज्ञापन
मुरादनगर। गंगनहर पटरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगनहर पटरी पर सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों में किसी अज्ञात ने आग लगा दी। इसका धुआं आसपास फैल गया, लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


शनिवार रात को किसी अज्ञात ने गंगनहर पटरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग का धुआं दूर तक फैल गया। वहां से गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की, करीब एक घंटे बाद कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद भी देर रात धुआं उठता रहा। अग्निशमन विभाग के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आग के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर आग को बुझा दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें