फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क निर्माण कार्य के चलते मेरठ हाईवे पर लगा एक किमी लंबा जाम

विज्ञापन
मुरादनगर। सड़क निर्माण कार्य की वजह से दिल्ली मेरठ रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
मुरादनगर। सड़क निर्माण कार्य के चलते दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गाजियाबाद की तरफ करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क निर्माण कार्य के चलते शाम तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


शनिवार को गाजियाबाद की और जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। थाने से गंगनहर तक निर्माण कार्य के चलते जाम के कारण वाहनों की कतार लग गई और भीषण जाम लग गया। करीब एक किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगो का कहना था कि पांच मिनट की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा। गाजियाबाद-नोएडा अपने-अपने ऑफिस जा रहे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। जाम एंबुलेंस भी फंसी नजर आई। शाम तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस का कहना है कि मेरठ हाईवे पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, इसके कारण वाहन धीमी गति से चल रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें