स्कॉर्पियो में थे नौशाद
जानकारी के अनुसार, एक मालवाहक ट्राला सर्विस रोड से मुख्य हाईवे पर चढ़ रहा था। इसी दौरान ट्राले की साइड से नौशाद अली की स्कॉर्पियो कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्राला चालक हुआ फरार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल कारोबारी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई दिलदार ने ट्राला नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पांच बेटों और दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
नौशाद अली पुत्र मुनफैद अली मूल रूप से मेरठ के सिवाल खास कस्बे के निवासी थे। कुछ वर्ष पूर्व उनका परिवार मसूरी क्षेत्र के गांव ढ़बारसी में आकर बस गया था। नौशाद और उनके भाई सरफराज अली फ्लैक्स बोर्ड के कारोबार से जुड़े थे। नौशाद अली अपने पीछे पत्नी, पांच बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा 15 वर्ष का है और हाईस्कूल में पढ़ता है, जबकि सबसे छोटा बेटा छह वर्ष का है और पहली कक्षा का छात्र है।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। देर रात करीब 10 बजे गांव ढ़बारसी के कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार (दफीना) किया जाएगा। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।