धोलाना में बुधवार की देर शाम को एक अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे ढाबे में घुस गया। इस दौरान ढाबे के अंदर खाना खा रहे तीन लोगों की मौत हो गई। चालक मौके पर वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार की देर शाम को धौलाना मसूरी मार्ग पर स्थित जुबेदा मैरिज होम के पास सड़क के किनारे बने ढाबे में कुछ लोग खाना खा रहे थे। तभी मसूरी की तरफ से आ रहा एक कैंटर ट्रक अनियंत्रित होकर ढाबे में जा घुसा।
कैंटर की टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कैंटर को बाहर निकलवाया। इस दौरान सभी सात घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां टीम लोगों को मृत घोषित कर दिया गया । जबकि बाकी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंचे एएसपी राजकुमार ने घटनास्थल का मौका मुआवना किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक आसपास की फैक्ट्री में काम करने वाले लोग थे। इनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।