फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मिड डे मील का दूध पीने से 25 बच्चे हुए बीमार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Wed, 20 Sep 2023 02:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर लोनी में मिड डे मील का दूध पीने से स्कूल के 25 बच्चे बीमार हुए। बच्चों को सिर में दर्द, पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत लोनी सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर लोनी में मिड डे मील का दूध पीने से स्कूल के 25 बच्चे बीमार हुए। बच्चों को सिर में दर्द, पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत लोनी सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत मिलने पर सीएमओ गाजियाबाद अस्पताल में पहुंचे और बच्चों से मिले। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर हैं, उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर लोनी में 513 बच्चे पढ़ते हैं। प्रेम नगर समेत आसपास कॉलोनी के बच्चे यहां पढ़ते हैं। स्कूल के बच्चों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मिड डे मील का दूध आया था। स्कूल स्टाफ ने बच्चों को दूध पीने के लिए बोला था। बच्चों का कहना है कि पीने में दूध कड़वा था। बच्चों ने मना किया लेकिन फिर भी उन्हें दूध पिलाया गया। कुछ बच्चों ने स्कूल के स्टाफ द्वारा पिटाई होने के डर से कड़वा दूध पिया। कुछ बच्चों को मौके पर ही उल्टी होने लगी। कुछ बच्चों को सिर में दर्द और पेट में दर्द होने लगे। एक के बाद एक बच्चा दर्द के चलते रोने लगे। सभी बच्चों की तबीयत खराब होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बीमार बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से लोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

सूचना पाकर एसडीएम अरुण दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीमार बच्चों के परिजनों से बात की। लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर पुलिस फोर्स बुलाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस स्कूल का खाना खाने से कुछ बच्चे बीमार हुए हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारी को की थी। सूचना प्रकार खाद्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने सैंपल भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें