फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के पक्ष में चल रही लहर: अजित सिंह

Sun, 05 Feb 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
चौ. अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रालोद के मुखिया अजित सिंह ने कहा कि यूपी में परिवर्तन की लहर चल रही है। सपा-बसपा से जनता तंग आ चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते आ रहे हैं। परिवर्तन की लहर पूर्वांचल तक पहुंच गई और पूर्वांचल में भी लोग रालोद के साथ हो गए हैं।
विज्ञापन


अजित सिंह रविवार को मुलतानी मल मोदी डिग्री कालेज ग्राउंड में रालोद प्रत्याशी सुदेश शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह 29 जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। इस बार परिवर्तन की लहर है। बसपा और सपा ने जनता को लूटने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठे वादे करते हैं।

संसदीय चुनाव में कहा गया कि विदेश से काला धन वापस लाकर लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये होंगे। दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार दिया जाएगा। ढाई साल में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। रालोद सहयोगी दलों के साथ किसान कर्ज माफी की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


बजट में मात्र किसानों के दो माह का ब्याज माफ किया गया है, वो भी केवल सहकारी बैंक से संबंधित किसानों के लिए है। उन्होंने कहा कि मोदी को ब्याज और कर्ज का अंतर ही नहीं पता है। मोदी केवल भाषण देना जानते हैं तथ्यों से उन्हें कोई मतलब नहीं है।

अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए अजित ने कहा कि चुनाव में बेरोजगारी भत्ता और 50 हजार का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई थी। क्या ऐसा हुआ है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह का जमाना याद दिलाते हुए लोगों का आह्वान किया कि जाति-धर्म मजहब से ऊपर उठकर वापस अपने घर (रालोद) में आ जाओ।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद, जिला पंचायत सदस्य उदित राज नेहरा, मछरी प्रधान शाहिद चौधरी, डा. फैजल अहमद, तोहिद, शहजादा प्रधान आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद और संचालन नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया।   

रालोद मुखिया अजित सिंह ने कहा कि 403 विधायकों में सुदेश शर्मा जैसा विधायक नहीं मिलेगा, जो हर दुखदर्द में जनता के लिए 24 घंटे खड़ा है। विधायक सुदेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने पिछले चुनाव में जो वादे किए, उन्हें पूरा किया है।

जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह, वीरेंद्र राठी, मनवीर सिंह, संजीत नेहरा, सतीश राठी, आशीष कुसैड़ी, अमित त्यागी, संजीव ढिंडार, कपिल चौधरी, गौरव माहेश्वरी मौजूद रहे।चुनावी सभा के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मैदान का मुख्य गेट गिर गया। इसके नीचे दबकर एक किसान घायल हो गया।

उसे गंभीर हालत में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजित सिंह की रैैली शाम करीब पांच बजे खत्म हुई। इसके चलते रैली में शामिल लोग बाहर निकलने लगे। तभी एक ट्रैक्टर की टक्कर से ग्राउंड का मुख्य गेट पिलर को तोड़ते हुए गिर गया। इसमें दबकर किसान सतपाल सिंह (65) निवासी पतला मोदीनगर घायल हो गए।

रालोद मुखिया अजित सिंह की जनसभा के चलते हाईवे पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। सुबह दस से शाम सात बजे तक लोग जाम में फंसे रहे। रविवार को अक्सर मोदीनगर में जाम लगता है और अजित सिंह की जनसभा होने के कारण जाम ने भीषण रूप ले लिया।

सौंदा रोड कट से मेरठ और गाजियाबाद की ओर से सुबह दस बजे से ही वाहनों की रफ्तार थम गई। रैली के शाम पांच बजे खत्म होने के बाद पुलिस रात में करीब सात बजे यातायात स्मूथ कराया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें