मोदीनगर। गांव रोरी निवासी 24 वर्षीय युवक रिंंकू का शव बृहस्पतिवार को सुचेतापुरी कॉलोनी के पीछे गंदे नाले में मिला था। रिंकू चार दिन से लापता था। शुक्रवार को रिंकू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है। आशंका है कि नाले में डूबने के कारण रिंकू की मौत हुई होगी। एसीपी ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।