फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजियाबाद में मृत मिले सेवानिवृत्त दरोगा, जेब में मिले सुसाइड नोट में लिखा था संदेश, पत्नी से मांगी माफी

Sat, 27 Nov 2021 10:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के नंदग्राम में सड़क किनारे सेवानिवृत्त दरोगा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके से जहरीले पदार्थ की खाली डिब्बी, तमंचा व कारतूस मिलने से पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के साहिबाबाद के राजेंद्र नगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा महेश चौहान (62) का शव शनिवार को नंदग्राम के मोरटी में सड़क किनारे पड़ा मिला। शुक्रवार शाम को वह स्कूटी लेकर शास्त्रीनगर निवासी दोस्त से मिलने गए थे। पुलिस को उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला हैं, जिसमें उन्होंने बीमारी और अनावश्यक मुकदमेबाजी को आत्महत्या का कारण बताया है। 
विज्ञापन


मौके से जहरीले पदार्थ की खाली डिब्बी, तमंचा व कारतूस मिलने से पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है। वहीं, परिजन और पुलिस पेंशनर्स हत्या की आशंका जता रहे हैं। महेश चौहान यूपी पुलिस में दरोगा थे। 2018 में वह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) मेरठ में एसआई (शिक्षक) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 

परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि पत्नी उनसे अलग रहती हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे नंदग्राम पुलिस को राजनगर एक्सटेंशन में मोरटी रोड के किनारे शव मिलने की सूचना मिली। वहां स्कूटी खड़ी थी, जबकि एक व्यक्ति का शव पड़ा था। 
विज्ञापन


छह घंटे में हो सकी शिनाख्त
सुसाइड नोट के अलावा ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो सके। सुसाइड नोट में भी सिर्फ महेश चौहान नाम लिखा था। ऐसे में शिनाख्त करने में पुलिस को छह घंटे लग गए। स्कूटी मेरठ के पते पर थी। वहां फोन करने पर पता चला कि पीटीएस में तैनात एक दरोगा किराए पर रहते थे। पीटीएस से महेश चौहान का नंबर मिला। 

कॉल करने पर रिसीव नहीं हुई। इसके बाद साहिबाबाद पुलिस को पते पर भेजा गया, जहां फ्लैट पर ताला लगा था और मोबाइल अंदर बज रहा था। इसके बाद पुलिस पड़ोस में रहने वाले भाई सुरेश चौहान को सूचना दी।

गोली मिस हुई तो खाया जहरीला पदार्थ
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि महेश चौहान के शव के पास तमंचा व कारतूस भी मिला है। तमंचे में एक गोली भी लगी है, लेकिन वह अलग बोर की थी। इससे प्रतीत होता है कि महेश चौहान ने पहले खुद को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन योजना फेल होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उनके मुंह से झाग आ रहा था।

सुसाइड नोट में पत्नी, परिजनों व मित्रों से मांगी क्षमा
महेश चौहान की जेब में मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण बीमारी और मुकदमेबाजी बताई है। उसमें लिखा है कि मैं पूरे होशोहवास में हूं। मुझ पर किसी को कोई लेनदेन बकाया नहीं है। मैं अपनी शारीरिक बीमारी और अनावश्यक मुकदमेबाजी के चलते यह कदम उठा रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मैं पत्नी, परिजनों और मित्रों से क्षमा मांगता हूं। उम्मीद है कि सभी मुझे क्षमा कर देंगे। मैं आप लोगों से विदा ले रहा हूं।

परिजनों व पेंशनर्स की पुलिस से नोकझोंक...आप हमें मत समझाइये
मृतक महेश चौहान के बड़े भाई भी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर हैं। साथ ही सूचना मिलने पर काफी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भी नंदग्राम थाने पहुंच गए। पुलिस ने घटना को आत्महत्या बताया तो वह भड़क गए। कहा कि हमने पूरी उम्र पुलिस में काट दी। हमें मत समझाइये। यह सुनियोजित तरीके से की गई हत्या है।
 
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर जांच कराएंगे

सुसाइड नोट और जहरील पदार्थ की डिब्बी मिलने से साफ है कि सेवानिवृत्त दरोगा ने आत्महत्या की है। परिजन कोई तहरीर देते हैं तो उसकी जांच कर ली जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- अवनीश कुमार, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें