फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईवे पर सीपीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र में यूपी गेट के पास एनएच-9 पर दो लोगों ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता की कार जबरन रुकवा कर हमला कर दिया। उन्होंने मौका पाकर कार दौड़ाकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि युवकों ने उन्हें रोक कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस दो अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-4 में वार्तालोक सोसायटी के ललित कुमार त्रिपाठी बृहस्पतिवार की शाम छह बजे कार से कौशांबी के सीमांत विहार में काम से गए थे। एनएच-9 से उतरने वाले रास्ते पर सड़क किनारे खड़े दो युवकों ने अचानक उन्हें हाथ से इशारा करके रुकवा लिया। वह जैसे ही गाड़ी से उतरे तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमला किया। वह जान बचाने के लिए दौड़कर कार में बैठ गए और वहां से तेजी में निकल गए।
उनका कहना है कि वह हमलावरों को नहीं जानते हैं। दोनों उन पर हमला करके कोई बड़ी घटना करने की फिराक में थे। उन्होंने कौशांबी थाने पहुंच कर अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दी। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि यूपी गेट और हाईवे पर लगे कैमरों से युवकों की पहचान कर रहे हैं। दोनों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें