फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लखनऊ से लोनी अपने गांव पहुंचे सेवानिवृत सैन्यकर्मी सत्यवीर गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी।
विज्ञापन

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यानाथ के जनता दरबार में जहरीला पदार्थ खाकर पहुंचे लोनी के सिरौली गांव निवासी सत्यवीर गुर्जर शनिवार को लोनी अपने आवास पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है। उनके घर की लाइट भी नहीं जोड़ी गई है। वह और परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


सत्यवीर गुर्जर ने कहा कि विधायक के दबाव के चलते उनके घर की लाइट काट दी गई। उनकी बहन ने जमीन उनके नाम कर दी है। वह जिस घर में रह रहे हैं, वह करीब 20 साल पुराना है। इसके बाद भी ऊर्जा निगम के उनके घर की लाइट काट दी। उन्होंने सारे कागजात पूरे कर लिए हैं। अधिकारी बोल रहे हैं कि विधायक से फोन करा दो लाइट जोड़ दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह तीन दिन और देख रहे हैं। इसके बाद वह वह आगे का फैसला लेंगे। सीएम के दरबार में भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। एक अधिकारी आए थे, उन्होंने भी कुछ खास बात नहीं की है। मेरा परिवार कई दिनों से बिना लाइट के हैं। विधायक की पोल खोलने पर उनके साथ ऐसा किया जा रहा है। बता दें कि सत्यवीर गुर्जर ने लखनऊ में सीएम के जनता दरबार में पहुंच कर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें