फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोविंदपुरम पुलिस चौकी से कनक फार्म तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मतगणना के दौरान मंडी में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। प्रत्याशियों अथवा समर्थकों को जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। जीत पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गोविंदपुरम की पुलिस चौकी से कनक फार्म हाउस तक वाहनों का संचालन सुबह सात बजे से पूर्णतया बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव की मतगणना की वजह से शनिवार को रूट डायवर्जन किया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए एनडीआरएफ ग्राउंड में व्यवस्था की गई है। मतगणना में आने वाले जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी एनडीआरएफ कट से मुड़कर एनडीआरएफ ग्राउंड में बनाई गई पार्किंग पी-एक में वाहनों को खड़ा कर पैदल डीडीपीएस तिराहा होकर नवीन अनाज मंडी गेट नंबर-दो से प्रवेश करेंगे। इसी ग्राउंड में मतगणना एजेंटों के लिए पार्किंग पी-दो, मतगणना कार्मिकों के लिए पार्किंग पी-तीन, पुलिसकर्मियों के लिए पार्किंग पी-चार, मीडियाकर्मियों के लिए पार्किंग पी-पांच की व्यवस्था की गई है। पासधारक जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था डीडीपीएस स्कूल में बनाई गई पार्किंग पी-छह में होगी।


यह रहेगा डायवर्जन

- गोविंदपुरम पुलिस चौकी से कनक फार्म हाउस तिराहा के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।

- पीएनबी बैंक तिराहा गोविंदपुरम से डीडीपीएस स्कूल के बीच सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।



यातायात हेल्पलाइन

यातायात हेल्पलाइन- 9643322904, 0120-2986100

यातायात निरीक्षक, मुख्यालय- संतोष सिंह चौहान- 7007847097

यातायात निरीक्षक, द्वितीय- मनोज कुमार सिंह- 8130674912



मतगणना के लिए अनाज मंडी के अंदर और बाहर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। गोविंदपुरम में वाहनों का आवागमन परिणाम घोषित होने तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें