फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में नवजातों के उपचार के लिए बढ़ रहे संसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। नवजात शिशुओं के लिए नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (नीकू) वार्ड में चार नई फोटोथेरेपी मशीनें और दो ट्रांसपोर्ट इंक्यूबेटर उपलब्ध कराए गए हैं। अस्पताल में कुल छह फोटोथेरेपी मशीनें हो गई हैं। इससे नवजात शिशुओं के इलाज की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

100 बेड के अस्पताल में बच्चों के समग्र उपचार के लिए दूसरे तल पर पीडियाट्रिक यूनिट है। यहां नीकू-पीकू के साथ सामान्य पीडियाट्रिक वार्ड भी है, जहां प्रतिदिन दो से तीन बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। प्रसव के बाद शिशुओं को अन्य अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता कम करने के उद्देश्य से यहां सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
एक साथ छह गंभीर बच्चों का हो सकेगा इलाज
नीकू-पीकू प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह का कहना है कि अब तक नीकू वार्ड में केवल दो फोटोथेरेपी मशीनें थीं। इनसे सीमित संख्या में ही शिशुओं का उपचार संभव हो पाता था। इस तकनीक में नीली या पराबैंगनी रोशनी के माध्यम से नवजात शिशुओं में पीलिया का उपचार किया जाता है। अब नई मशीनें आने से एक साथ छह बच्चों को उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट इंक्यूबेटर मशीनें नवजात शिशुओं को एक से दूसरे अस्पताल सुरक्षित ले जाने में सहायक होती हैं। इनमें शिशु को मां के गर्भ जैसा नियंत्रित तापमान और आवश्यक ऑक्सीजन मिलती है। इससे यात्रा के दौरान भी उनकी स्थिति स्थिर बनी रहती है।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी बिलिरुबिन मीटर से पीलिया की जांच
कार्यवाहक सीएमएस डॉ. योगेंद्र ने बताया कि बच्चों के संपूर्ण और बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नई मशीनों को स्थापित कर दिया गया है। आने वाले दिनों में मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। डॉ. योगेंद्र के अनुसार, जल्द ही बिलिरुबिन मीटर से जांच की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इससे पीलिया की जांच और तेजी व सटीकता से हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें