फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो अलग-अलग स्थानों पर धधकी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने छह घंटें में किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की दोपहर भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों ने पांच गाड़ियों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

निवाड़ी मार्ग स्थित मऊ गांव के बाहर खाली प्लाटों में बड़ी संख्या में ग्रामीणाें ने बिटोरे बना रखे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार दोपहर अचानक बिटोरे के पास धुआं उठने लगा। देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग से ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। आग ने दस से अधिक बिटोरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर आग धधकती गई। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग के कारण ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना वहां पचास से अधिक बिटोरे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा हापुड़ मार्ग स्थित मोदीपोन कॉलोनी के समीप जंगल में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आग को बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, मगर आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। एफएसओ अमित कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर लगी आग को पांच गाड़ियों की मदद से बुझा दिया गया। आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें