फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगाजल न मिलने से नाराज, रेजिडेंट्स का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट में पिछले एक सप्ताह से गंगाजल आपूर्ति न होने से नाराज निवासियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के संयोजक कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि जलनिगम के अनुसार पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके बावजूद आवास विकास परिषद अपार्टमेंट को उसके हिस्से का गंगाजल नहीं दे रहा है। इसी से निवासियों में आक्रोश है।
पूर्व अध्यक्ष एएन त्रिपाठी और देवेंद्र कुमार ने निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता विकास गौतम को पत्र लिखकर उपलब्धता के अनुरूप गंगाजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। प्रदर्शन में एसएल वत्स, अरुण श्रीवास्तव, ललित शर्मा, केसी शर्मा, अजय वर्मा, शशि यादव, हिमांशी नौटियाल, शीला यादव, भावना सहित बड़ी संख्या में रेजिडेंट्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें