फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जूता शोरूम की छत पर आग, 11 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
घंटाघर बाजार में जूते के शोरूम की चौथी मंजिल पर लगी आग। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर स्थित जवाहर गेट से सटे विंग्स शूज शोरूम की चौथी मंजिल पर मंगलवार दोपहर जनरेटर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल टीम को पड़ोसी भवनों की छतों की दीवार तोड़कर मौके तक पहुंचना पड़ा। 11 दमकल गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली। नगर कोतवाली से तुरंत दमकल टीम रवाना की गई। आग चौथे फ्लोर पर लगी थी और देखते ही देखते नीचे गोदाम तक पहुंच गई। धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। सभी अपनी दुकानों को लेकर चिंतित हो उठे।
आग की विकरालता को देखते हुए सभी फायर स्टेशनों से कुल 11 गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। भवन की छत तक पहुंचने में दिक्कत आने पर आसपास के भवनों की छतों तक हौजलाइन फैलाकर छत की दीवारें तोड़ी गईं। भवन के अंदर तेज ताप और धुआं होने के कारण फायर कर्मियों ने बीए सेट पहनकर अंदर प्रवेश कर आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाने से आसपास स्थित अन्य दुकानों और शोरूम को सुरक्षित बचा लिया गया।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

घंटाघर बाजार में जूते के शोरूम की चौथी मंजिल पर लगी आग। संवाद

घंटाघर बाजार में जूते के शोरूम की चौथी मंजिल पर लगी आग। संवाद

घंटाघर बाजार में जूते के शोरूम की चौथी मंजिल पर लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें