फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धूप-छांव के बीच लू से राहत

विज्ञापन
शास्त्री नगर में शाम चार बजे छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। धूप-छांव के बीच लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। बादलों के कारण लू का असर भी नहीं रहा। माैसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दाैरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
विज्ञापन




शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 से घटकर 35.4 पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री से नीचे आ गया है। माैसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसमें अधिकतम तापमान के 33 डिग्री तक जाने की संभावना है। तीन जून के बाद दोबारा गर्मी बढ़ना शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें