फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक सप्ताह से लापता युवक का शव मथुरा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव मथुरा के थाना राया क्षेत्र स्थित नहर में मिला। परिजनों ने युवक के अपहरण के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


रावली-सुराना मार्ग स्थित गांव काकड़ा की साईं एन्क्लेव कॉलोनी निवासी आर्यन यादव पुत्र संजय यादव 22 मई से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर मुरादनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसीपी ने बताया कि आर्यन यादव का शव मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र की एक नहर में मिला है। मथुरा पुलिस ने इसकी सूचना मुरादनगर पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, परिजनों का आरोप है कि आर्यन का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें