फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पचास गज के प्लाट पर थी रेखा की निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। 11 साल के मासूम शब्द ने सौतेली मां रेखा का खतरनाक इरादा एक साल पूर्व ही भांप लिया था। शब्द ने पिता राहुल से कई बार सौतेली मां रेखा की शिकायत भी की थी, मगर शब्द के चंचल स्वभाव के कारण पिता और अन्य परिजनों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और रेखा ने मौका मिलते ही रविवार को शब्द की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर शव घर के सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। चर्चा रही कि रेखा की निगाह एक पचास गज के प्लॉट पर थी। दादा उस प्लॉट को शब्द के नाम करने के बात करते थे।
विज्ञापन


गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी स्थित पीली कोठी क्षेत्र में शब्द की हत्या के तीन दिन बाद भी सन्नाटा पसरा है। बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहें है। शब्द के पिता राहुल गहरे सदमे हैं। राहुल ने बताया कि शब्द ने एक वर्ष पूर्व ही रेखा का इरादा भांप लिया था। शब्द ने कहा था कि सौतेली मां का व्यवहार ठीक नहीं है और वह उसकी हत्या कर सकती है, मगर राहुल ने इसे शब्द का नटखटपन समझा और बात टाल दी। राहुल और दादी पूनम का कहना है कि रेखा को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।



हत्याकांड में सजा के लिए पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए गए है। इसके अलावा कुछ और आवश्यक साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं ताकि आरोपियों को सख्त सजा मिलें। जल्द से जल्द जार्चशीट दाखिल करने का प्रयास किया जा रहा है। - ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें