फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जांच के बहाने मेडिकल के छात्र ने युवती से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से क्लीनिक में मेडिकल के छात्र ने छेड़छाड़ की। विरोध पर चिकित्सक ने युवती की पिटाई की और ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवती के हाथ की नस कट गई। युवती का उपचार चल रहा है। मामले में युवती के पिता ने मसूरी थाने में आरोपी मेडिकल छात्र मुजाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को बुखार और पेट में दर्द की परेशानी थी। 15 अक्तूबर को वह इलाज के लिए मेडिकल के छात्र मुजाहिद के क्लीनिक पर गई। वहां जांच करने के बहाने मुजाहिद ने अश्लील हरकतें की। विरोध किया तो उसने उसके गले पर ब्लेड लगा दिया। बचाव में ब्लेड बेटी के हाथ में लग गया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि आरोपी मुजाहिद को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें