फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला अस्पताल को ऑक्सीजन देने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस ने महिला अस्पताल को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) कैप्सूल से ऑक्सीजन देने से इन्कार कर दिया है। इससे महिला अस्पताल में मातृ शिशु देखभाल वार्ड को शुरू करने में ऑक्सीजन की आपूर्ति की परेशानी बन गई है। एमएमजी अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल ने एलएमओ प्लांट अपने मरीजों के उपयोग के लिए लगवाया है। महिला अस्पताल को आपूर्ति से उनके मरीज प्रभावित होंगे, इसलिए ऑक्सीजन नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए तीन प्लांट के अलावा दस हजार लीटर क्षमता का एलएमओ लगाया गया है। इसमें बिना किसी जनरेटर या बिजली आपूर्ति के ही ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। महिला अस्पताल के प्रबंधन की योजना थी कि एमएमजी अस्पताल में लगे एलएमओ प्लांट से ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पूर्व कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने एक प्रस्ताव एमएमजी अस्पताल के सीएमएस को दिया था। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन से एमओयू हस्ताक्षर होना था। प्रस्ताव में कहा गया था कि एक बार कैप्सूल एमएमजी व एक बार महिला अस्पताल की तरफ से भरवाया जाएगा। इसमें ऑक्सीजन का अधिक उपयोग एमएमजी में होता है, इसके बावजूद एमएमजी अस्पताल के प्रबंधन ने एलएमओ प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति देने से इन्कार कर दिया है। डॉ. अभिषेक का कहना है कि निजी कंपनी के सहयोग से महिला अस्पताल में प्रथम तल पर गंभीर नवजात और प्रसूता की देखभाल के लिए मदर सिक नेटल केयर यूनिट (एमएसएनसीयू) तैयार किया जा रहा है। वार्ड में फिनिशिंग का काम चल रहा है। ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर सीईएल कंपनी की ओर से कवायद चल रही है।
अस्पताल के सीएमएस डाॅ. राकेश कुमार का कहना है कि एमएमजी में भर्ती होने वाले मरीजों की सुविधा के लिए प्लांट लगवाया गया है। इसकी क्षमता 10 हजार लीटर की है। ऐसे में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है तो उनके मरीज प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें महिला अस्पताल की ओर से लिखित में ऑक्सीजन की मांग का कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें