फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 10 अगस्त तक जारी होगा नया सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नया डीएम सर्किल रेट 10 अगस्त तक जारी होने की संभावना है। सोमवार को सर्वे रिपोर्ट जिलाधिकारी के सामने प्रस्तुत किया गया। सर्वे सूची मिलने के बाद अब एक दो दिनों में बैठक होगी। बैठक के बाद आपत्तियां मांगी जाएगी और उसके बाद नया सर्किल रेट जारी होगा।
विज्ञापन

इस बार राष्ट्रीय राजमार्ग, लिंक रोड और मुख्य मार्ग से सटे जमीनों सहित मुख्य मार्गों पर जहां व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है वहां के भूखंडों के दाम बढ़ाने की योजना है। तहसीलदारों ने राष्ट्रीय, राज्य या जनपदीय लिंक मार्ग पर पड़ने वाले खसरा नंबर की सूची और उसके दर की सूची बनाई है। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन के पास पड़ने वाले गांव और रैपिड रेल स्टेशन के आसपास के गांवों के भी दाम बढ़ने वाले हैं। एआईजी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी की बैठक के बाद और आपत्तियों के आने के बाद अगस्त के पहले सप्ताह मेंं नया सर्किल रेट जारी हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें