फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले सगी बहन गिरफ्तार, आरोपी जीजा ने की थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी ने कबूला, अपनी बहन को गलत रास्ते पर ले जाने की रची थी साजिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रही सगी बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी छोटी बहन को गलत धंधे में भेजकर धन कमानी चाहती थी। आरोपी से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिससे घटना की अश्लील वीडियो बनाई गई थी। आरोपी महिला के पति और पीड़िता के जीजा को पुलिस 13 अगस्त को ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि एक महिला ने अपनी 12 साल की बहन को रहने के लिए घर पर जुलाई के अंतिम सप्ताह में बुलाया था। पीड़िता की मां का आरोप था कि बच्ची के जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाई। साथ ही किसी काे बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान पीड़िता किशोरी ने घटना की जानकारी बड़ी बहन को दी, लेकिन उसने डराते हुए चुप रहने के लिए कहा। उधर, डरी सहमी किशोरी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। मां अपनी बेटी को लेकर 11 अगस्त को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने पहुंची। वहां पर बेटी और दामाद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराते हुए मेडिकल परीक्षण कराया। इस जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो 13 अगस्त को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 15 अगस्त को आरोपी की पत्नी और पीड़िता की सगी बहन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला से मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है और उसमें अश्लील वीडियो, फोटो को केस डायरी का हिस्सा बनाया गया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह अपनी बहन को गलत धंधे में ले जाने की साजिश रच रही थी और इसी वजह से बहन के साथ हुई घटना का विरोध नहीं किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें