बाॅलीवुड फिल्म निर्माता मंजू मुकेश भारती अपने पति व अभिनेता मुकेश जे. भारती के साथ पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से मिलीं। बताया कि उन्होंने फिल्म मौसम इकरार के दो पल, प्यार के दो पल और प्यार में थोड़ा ट्वीस्ट जैसी फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की है। गाजियाबाद के कुछ स्थानों पर भी वह आगामी दो फिल्मों की शूटिंग करना चाहती हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर उजागर की। बताया कि नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर धमकी दी कि गाजियाबाद में शूटिंग की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
आरोपी ने उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी धमकी भरे मैसेज किए हैं। दोनों को जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है। फिल्म निर्माता और उनके बेटे को अपहरण करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस आयुक्त ने दोनों को सुरक्षा देने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार के फिल्म शूटिंग के दौरान कलाकारों और स्टॉफ को सुरक्षा देने के निर्देश हैं। ऐसे में उन्हें संपूर्ण सुरक्षा दी जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कौन है रवि पुजारी
फिल्म अभिनेता मुकेश जे. भारती ने बताया कि रवि पुजारी गैंग पर बॉलीवुड के सलमान खान, शाहरुख खान, रितेश देशमुख, महेश भट्ट, संजय कपूर, बोनी कपूर, यश चोपड़ा, करण जौहर, विवेक ऑबरॉय, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर को भी पैसे के लिए धमकी दे चुके हैं।
जल्द रिकवरी फिल्म में नजर आएंगे मुकेश
फिल्म निर्माण मंजू मुकेश भारती के पति मुकेश जे. भारती ने बताया कि उन्होंने सास भी कभी बहू थी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई। इसके साथ ही फिल्म काश तुम होते, मौसम इकरार के दो पल प्यार के, प्यार में थोड़ा ट्वीस्ट और माई फादर जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। मुकेश जे. भारती ने बताया कि वह जल्द ही फिल्म पापा की परी और रिकवरी में नजर आएंगे।