फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कचहरी में लू से जिंदगी का केस हार गए राशिद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने मुरादनगर से आए राशिद (40) गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गए। पुलिस ने उन्हें रास्ते से उठाकर किनारे कर दिया। अधिवक्ताओं के हंगामा करने के बाद राशिद को संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि आशंका है युवक की लू लगने से मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में मुरादनगर से आए राशिद की हालत अचानक बिगड़ गई। अधिवक्ता मनोज नागवंशी ने बताया कि गर्मी के कारण उसने शर्ट और बनियान उतार दिया। पानी भी काफी पिया लेकिन कुछ ही देर में निढाल होकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राशिद को निढाल सड़क पर पड़ा देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे उठाकर एक ओर छांव में कर दिया लेकिन उसे किसी तरह का इलाज में सहायता दिलवाने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान एक महिला अधिवक्ता ने घटनास्थल की वीडियो बना ली। कई अन्य अधिवक्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसके बाद पुलिस ने राशिद को संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



सेकंड खबर

गर्मी से बीमार पड़े 51 मरीजों अस्पतालों में हुए भर्ती

गाजियाबाद। बुधवार को सुबह छह बजे से ही तेज गर्मी होने लगी थी। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 1600 नए मरीज इलाज कराने पहुंचे जबकि 1200 पुराने मरीज थे। अस्पताल की इमरजेंसी में भी दोपहर दो बजे तक 52 मरीज पहुंचे थे, जिनमें से 27 को भर्ती करने की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा का कहना है कि ओपीडी में आ रहे 70 फीसदी मरीज गर्मी से परेशान होकर आ रहे हैं। अधिकांश मरीज लू, डिहाइड्रेशन और डायरिया के थे। अस्पताल के हीट वेव वार्ड में 13 मरीज भर्ती हैं। नए मरीजों को इमरजेंसी और बर्न वार्ड में भी भर्ती किया जा रहा है। बर्न वार्ड में एसी और कूलर की व्यवस्था की जा रही है। संयुक्त अस्पताल में भी बुधवार को ओपीडी में 758 मरीजों का पंजीकरण हुआ था। इनमें अधिकांश हीट वेव, डायरिया और डिहाइड्रेशन के ही मरीज थे। अस्पताल की इमरजेंसी में भी दोपहर तक हीट वेव और डायरिया के 24 मरीज पहुंचे। ओपीडी में इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों में 14 को भर्ती करने की जरूरत पड़ी।
सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय का कहना है कि इमरजेंसी के दो वार्डों में एसी लगवाए गए हैं, इससे गर्मी के मरीजों को कुछ ठंडा वातावरण मिल सके और उनकी हालत में तेजी से सुधार हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें