गाजियाबाद। दिव्यांग बच्चों को ध्यान में रखते हुए अब पब्लिक स्कूलों में भी रैंप बनवाने होंगे। इसके साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में यह व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही इन बच्चों के लिए एक विशेष शौचालय भी अब स्कूलों को बनाना होगा, जिससे दिव्यांग बच्चों को स्कूल में कोई परेशानी न हो।
जिला विकलांग जन कल्याण अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि ज्यादातर स्कूल फिजिकल हैंडीकैप बच्चों के लिए सुविधाएं नहीं होने का हवाला देकर दाखिला लेने से इंकार कर देते हैं। जबकि कोई भी स्कूल दिव्यांग बच्चों को दाखिला देने से इंकार नहीं कर सकता।
उन्होंने बताया कि अब सभी स्कूलों को दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप और शौचालय बनाने होंगे। दिव्यांग हित में बने एक्ट के तहत सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी किया जा रहा है। कोई पब्लिक स्कूल आदेश की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।