फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर कंट्रोल रूम से रखी जाएगी बसों पर नजर

Sun, 14 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला कौशांबी
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
 रोडवेज अधिकारियों ने रक्षाबंधन को लेकर कमर कस ली है। त्योहार पर यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। यहां से व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) के जरिए बसों की लोकेशन पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही भीड़ बढ़ने पर बस उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कंट्रोल रूम की होगी। 16 से 22 अगस्त तक के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। रोडवेज के आरएम पीके बोस ने बताया कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की एक टीम तैनात रहेगी।

कंट्रोल रूम के जरिए सवारियों की संख्या अधिक होने पर तत्काल बस मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए एक दर्जन बस और चालक-परिचालक की टीम को रिजर्व में रखा जाएगा। बसों को जाम में फंसने से बचाने के लिए वह वीटीएस सिस्टम का भी इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिये बसों के रूट का मालूूम चल सकेगा। जाम लगने के दौरान बसों वैकल्पिक रूट से निकाला जाएगा, जिससे यात्री समय पर पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें