फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल मालिकों के खिलाफ यूनियन कसेगी शिकंजा-राकेश टिकैत

Fri, 21 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
भाकियू नेता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि करोड़ों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू शुगर मिलों की सहयोगी कंपनियों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर ताला ठोक अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी 18 नबंवर को सिसौली में यूनियन की महापंचायत होगी। इसमें भारत सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार दोपहर मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाते समय कुछ देर के लिए मोदीनगर थाना रुके थे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए टिकैत ने बताया कि गन्ना मिलों में पेराई का नया सीजन शुरु हो चुका है मगर प्रदेश की कुछ शुगर मिलों ने किसानों को गत वर्ष का समस्त भुगतान अभी तक नहीं किया है।

उनमें मोदी शुगर मिल भी शामिल है। उन्होंने कहा ऐसी मिलों की सहयोगी कंपनियों अथवा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर ताला ठोक अभियान चलाएगी। इसके लिए रुप रेखा तैयार कर ली गई है।  यूनियन नेता ने बताया कि पिछले दिनों वह लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले थे। तब उन्होंने मुख्यमंत्री से गन्ना मूल्य दर में चालीस रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने की मांग की थी।
विज्ञापन


टिकैत ने बताया कि आगामी 18 नवंबर को मुजफ्फरनगर सिसौली में भाकियू की एक महापंचायत होगी। इसमें भारत सरकार के कई मंत्री आने की उम्मीद है। एक सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि यूनियन आगामी विधान सभा के चुनावों से अलग रहेगी।  इस मौके पर यूनियन के प्रदेश कार्रकारिणी सदस्य हरेंद्र नेहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें