फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मैसर्स एएसआर रियलटेक के कार्यालयों पर देर शाम तक चली छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में फ्लैट और दुकानों के नाम पर खरीदारों से 80 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार बिल्डर, उसके भाई और बेटे को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर नंदग्राम पुलिस ने पूछताछ की। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की 12 घंटे की पीसीआर मंजूर की थी।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे डासना जेल से मैसर्स एएसआर रियलटेक लिमिटेड के डायरेक्टर प्रवीन कुमार गुप्ता, उनके भाई संदीप कुमार गुप्ता और बेटे आर्यन गुप्ता को पुलिस ने कस्टडी में लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों के साथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित उनके कार्यालयों पर छापामारी की गई। वहां से सात फाइलें कब्जे में ली गई हैं। इन फाइलों में ग्राहकों से 80 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।
एसीपी ने बताया कि पीड़ित खरीदारों की शिकायत पर मैसर्स एएसआर रियलटेक लिमिटेड और मैसर्स राइट अर्थ इंफ्रा एलएलपी के डायरेक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। इन मुकदमों में प्रवीन गुप्ता, संदीप गुप्ता और आर्यन गुप्ता सहित करीब एक दर्जन आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बरामद दस्तावेजों के आधार पर अब आरोपी हनी गिल और प्रेम गिल को पीसीआर पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही वांछित आरोपी दीपक शर्मा, वरुण मक्कड़, निधि मक्कड़, सागरिका और उसके पति को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद तीनों आरोपियों को जिला कारागार भेज दिया गया है। मामले में तीन अन्य कर्मियों को भी पीसीआर पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें