फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा स्थल से एक किमी दूर उतरेगा राहुल का हेलीकॉप्टर

Tue, 07 Feb 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
राहुल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गाजियाबाद/मुरादनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा स्थल पर बनाए गए हैलीपैड पर मंगलवार को हेलीकॉप्टर उतारने का डेमो हुआ। डेमो के बाद पायलट ने तकनीकी कारण और सुरक्षा की दृष्टि से सभास्थल पर बनाए गए हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने से मना कर दिया।
विज्ञापन


पायलट के मना करने के बाद हेलीकॉप्टर को शहजादपुर मार्ग पर उतारकर डेमो किया गया। इसके बाद एसपीजी व पुलिस-प्रशासन की देखरेख में शहजादपुर मार्ग पर हैलीपैड बनाने का कार्य शुरू किया गया।

राहुल गांधी नए हैलीपैड से करीब एक किलोमीटर का रास्ता वाया रोड तय कर सभास्थल पहुंचेंगे। सभास्थल पर 500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें सिविल पुलिस और सीआईएसएफ के जवान शामिल होंगे।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रावली रोड स्थित रामलीला मैदान में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र गोयल के समर्थन में जनसभा करेंगे। एसपी ग्रामीण ओ पी यादव, एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शाम 4.51 बजे सभा स्थल पर बनाए गए हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारकर डेमो किया गया। उधर, सभा स्थल पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड ने बारीकी से जांच की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष नूरहसन मलिक, परवेज चौधरी, विकास यादव, नसीब सिंह, अभय त्यागी, वीरेंद्र सिंह, जनार्दन निम्मी, डॉ. संजीव शर्मा, मेहताब पठान, संजय यादव, साजिद हुसैन आदि  मौजूद रहे।      
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर में डाला गया एक ड्रम तेल     
सभास्थल पर डेमो के लिए पहुंचे हेलीकॉप्टर में एक ड्रम तेल डाला गया। करीब दस ड्रम तेल मंगवाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें