फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पंजाब पुलिस और आयकर टीम ने विजयनगर में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पंजाब पुलिस के साथ आई आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे विजयनगर के पी-ब्लॉक में छापा मारा। घरेलू सहायिका को घर से बाहर कर परिजनों और मकान मालिक चार्टेड एकाउंटेंट को करीब 24 घंटों तक नजरबंद रखकर गहनता से पूछताछ की। हालांकि आयकर विभाग की टीम ने चार्टेड एकाउंटेंट से हुई पूछताछ की बाबत जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


पंजाब से आई टीम ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह पांच बजे आमदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस लाइन से भी पुलिस फोर्स लेकर विजयनगर के पी-ब्लॉक स्थित मकान पर छापा मारा। मकान मालिक परवीन कुमार सोलंकी और उनके परिजनों को मकान में नजरबंद करके पूछताछ की गई। टीम दोपहर को खाना खाने और शाम को होटल में ठहरने के लिए ही बाहर निकली। इस दौरान परिजनों से भी पूछताछ की गई। बताया गया कि परवीन कुमार सोलंकी नोएडा स्थित एक कंपनी में बतौर चार्टड एकाउंटेंट तैनात हैं। कंपनी के खातों, आयकर रिटर्न और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की बाबत पूछताछ की गई है। हालांकि, अब तक किसी गिरफ्तारी या नकदी बरामदगी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
डीसीपी ट्रांस हिंडन और पुलिस लाइन प्रभारी निमिष पाटील ने बताया कि पंजाब पुलिस ने पुलिस लाइन में आमदगी दर्ज कराकर आयकर विभाग की टीम साथ होने की बात बताई है। टीम को पुलिस मुहैया करा दी गई है, जांच पड़ताल किस मामले में हो रही है, इसकी जानकारी टीम ने साझा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें