फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में वकीलों की हड़ताल खत्म: चैंबरों पर चला बुलडोजर, पुलिस से हुई नोंकझोंक; फिर एसडीएम ने दिया आश्वासन

Mon, 18 Mar 2024 01:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

हापुड़ में रविवार देर रात तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण के दायरे में आने वाले चैंबरों पर जेसीबी चलवा दी। जिसके बाद अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। एसडीएम के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
सदर तहसील में धरने पर बैठे अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर तहसील परिसर के अंदर अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने चैंबर बनाए हुए थे। रविवार देर रात तहसील प्रशासन ने इन्हें अतिक्रमण के दायरे में मानते हुए जेसीबी चलवा दी। सुबह टीन आदि के चैंबर गिरे हुए देखकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और हापुड़ बार एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


चैंबर गिराने की सूचना पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता कचहरी से तहसील परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं का आरोप था कि तहसीलदार द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के यह कार्रवाई की है। जबकि ये अस्थाई चैंबर काफी समय से मौजूद हैं।

पुलिस और अधिवक्ताओं में जमकर नोंकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में एसडीएम ने आश्वासन दिया कि तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चैंबरों को दोबारा बनवाया जाएगा। बार सचिव विकास त्यागी ने बताया कि एसडीएम के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं द्वारा धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें