फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कांवड़ यात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध, हिंदू संगठन ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

Fri, 07 Aug 2026 08:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि किसी भी धर्म, उसके प्रतीकों या श्रद्धालुओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है।

विज्ञापन



हिंदू संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने जारी बयान में कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और तपस्या का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं के संबंध में कथित तौर पर की गई टिप्पणी निंदनीय है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की। बयान में यह भी दावा किया गया कि यदि संबंधित व्यक्ति अपनी टिप्पणी वापस नहीं लेता, तो उसके खिलाफ कड़ा विरोध किया जाएगा। साथ ही, बयान में 11 लाख रुपये के इनाम की घोषणा संबंधी बात भी कही गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का पालन करने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें