फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गुलमोहर ग्रीन सोसायटी में बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित गुलमोहर ग्रीन सोसायटी में लोगों ने बिल्डर और एओए के विरोध में प्रदर्शन किया। हाथों में ओसीसी और सीसी की मांंग के पोस्टर लिए निवासियों ने बिल्डर से अवैध निर्माण हटाने की मांग की। निवासियों ने बिल्डर और एओए पर मिलीभगत कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी डॉ. राजीव अधाना ने बताया कि रविवार को सुबह करीब दस बजे सोसायटी के सेंट्रल पार्क में एकत्रित हुए। बिल्डर और एओए के विरोध में मार्च निकाला। उन्होंने बताया कि सोसायटी का संचालन एओए की ओर से पिछले 19 सालों से किया जा रहा है।
सोसायटी के निवासी सुभाष कौशिक ने बताया कि पूर्णता प्रमाण पत्र (कंप्लीशन सर्टिफिकेट) और अधिभोग प्रमाण पत्र (आक्यूपेसी सर्टिफिकेट) की मांग बिल्डर से की गई है। हेमंत आनंद ने बताया कि सोसायटी की मौजूदा एओए के कार्यकाल को पूरा हुए करीब दो महीने से ऊपर हो चुका है। अब तक एओए की ओर से चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें