फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: देह व्यापार का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के आंबेडकरनगर के दो होटलों में देह व्यापार होने की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। मौके से पुलिस को दो होटल में से तीन जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मामले में पुलिस ने तीन युवतियों व महिलाओं को रेस्क्यू किया और तीन युवकों व दो होटल मालिकों व प्रबंधक समेत छह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि काफी दिन से विजयनगर क्षेत्र के इन होटलों में देह व्यापार चलने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को टीम के साथ औचक निरीक्षक किया तो होटल ड्रीम एम्पायर, होटल स्टेल इन में तीन जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं।
एसीपी ने बताया मामले में मुजफ्फरपुर बिहार निवासी मोहम्मद नाजिर, गौतमबुद्धनगर निवासी आकाश व पवन और होटल ड्रीम एम्पायर के मालिक क्रॉसिंग रिपब्लिक के डूंडाहेड़ा निवासी अजब सिंह चौधरी, होटल स्टे इन के संचालक विजयनगर निवासी स्वाति कटारिया व प्रबंधक मेरठ के परतापुर निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया होटल में रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियों के पास से भी आपत्तिजनक सामान मिला है, जो होटल में आने वाले युवक व युवतियों को उपलब्ध करा रहे थे। जांच में यह सामने आया कि कुछ जोड़ों को होटल संचालकों द्वारा घंटों के हिसाब से कमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनसे वह 500 रुपये से 2000 रुपये तक कमरे का शुल्क लेते हैं। साथ ही अकेले आने वाले ग्राहकों को होटल में काम करने वाले कर्मचारी युवतियां भी उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि तीनों होटलों को सीज करने व लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें