फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांच दोस्तों की कार पेड़ से टकराकर तीन फिट नीचे खेत में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। गूगल मैप की मदद से गाजियाबाद से इंचौली दोस्त की शादी में जा रहे पांच दोस्त शनिवार को हादसे का शिकार हो गए। मोदीपुरम हाईवे से पल्हैड़ा फलाईओवर से नीचे होते हुए उल्देपुर की ओर जाते समय कार पेड़ से टकराकर अनिंयत्रित होकर तीन फिट नीचे खेत में जा गिरी। एयरबैग खुलने के कारण कार में बैठे पांच दोस्तों को हादसे में हल्की चोट आई हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद के कविनगर निवासी सचिन, गोविंदपुरम निवासी विजय, राजनगर निवासी रचिन और कविनगर निवासी हर्ष शर्मा कार से अपनी दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने इंचौली जा रहे थे। उन्होंने विवाह स्थल पर पहुंचने के लिए मोबाइल में गूगल मैप एप्लीकेशन का सहारा लिया। वे जैसे ही मोदीपुरम हाईवे पर पल्हैड़ा के पास पहुंचे तो गूगल मैप ने इंचौली के लिए कम दूरी वाला रास्ता पल्हैड़ा और उल्देपुर से दिखा दिया।
कार चला रहे हर्ष शर्मा ने कार को सर्विस रोड से नीचे उतारकर पल्लवुपरम फेज दो से होकर थाने के सामने उल्देपुर मार्ग से निकल गए। तभी थाने से तीन सौ मीटर दूरी पर श्मशान के पास कार एक पेड़ से कार टकरा गई। इससे कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के आगे दोनों एयरबैग के कारण युवकों की जान बच गई और किसी दोस्त को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त कार को थाने पर लाकर खड़़ा कर दिया। थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह का कहना है कि पांचों काे कम चोट आई है। अस्पताल भर्ती कराकर परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें