फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बार एसोसिएशन चुनाव में टालमटोल पर भड़के संभावित प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन की 2024-25 कार्यकारिणी का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त होने के बावजूद अभी तक चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। इसको लेकर अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदों के दावेदारों में आक्रोश है। दावेदारों का कहना है कि तय समय पर चुनाव न होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। पूर्व पदाधिकारी अनाधिकृत रूप से पदों पर बने हुए हैं। अगर जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई तो वे आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

2025-26 कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मुनीश त्यागी, नरेश चौधरी, अतुल्य शर्मा, ब्रह्मदत्त त्यागी और राकेश त्यागी निवाड़ी ने अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं, सचिव पद के लिए वरुण त्यागी बयाना, हरेंद्र गौतम, स्नेह त्यागी, पंडित संजय गांधी और शशिकांत भाटी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक चौधरी और आदेश गर्ग दावेदारी कर रहे हैं। इन सभी दावेदारों ने चुनाव प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जाहिर की है। जबकि चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए वकीलों से लगातार संपर्क कर समर्थन जुटाने में जुटे हैं।
कुछ दावेदारों ने बार एसोसिएशन से जल्द आमसभा बुलाने की मांग की है ताकि चुनाव कार्यक्रम पर निर्णय हो सके। अध्यक्ष पद के दावेदार राकेश त्यागी निवाड़ी ने स्पष्ट कहा है कि अगर चुनाव कार्यक्रम शीघ्र घोषित नहीं हुआ तो वह आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मौजूदा कार्यकारिणी के सचिव अमित नेहरा का कहना है कि तैयारी चल रही है। जल्द ही चुनाव की तिथि घोषित कर चुनाव भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें