फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मरीना सूट्स सोसायटी में दूषित पेयजल की आपूर्ति, तीन सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनएच-24 स्थित पार्क टाउन की मरीना सूट्स सोसायटी में लिए गए पानी के तीन नमूने फेल पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नोटिस का का जवाब नहीं देने पर शनिवार को विभाग ने सोसायटी प्रबंधन को दोबारा नोटिस जारी कर आठ बिंदुओं पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी एवं डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सोसायटी में रहने वाले कुछ लोगों ने दूषित जल की शिकायत की थी। इसके बाद 10 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोसायटी में निरीक्षण कर विभिन्न स्रोतों से पानी के तीन नमूने लिए थे। सभी नमूने जांच में फेल पए गए थे। 23 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग ने प्रबंधन को नोटिस जारी कर जल टैंकों की सफाई, जल स्रोतों की स्थिति और क्लोरीनेशन कराने की जानकारी मांगी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। अब दोबारा भेजे गए नोटिस में आठ अलग-अलग बिंदुओं पर जवाब मांगा है। साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि इस बार भी जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि सोसायटी में न तो जल शुद्धिकरण की कोई प्रक्रिया अपनाई जा रही है और न ही जल टैंकों की नियमित सफाई की जा रही है। यहां तक कि मेंटेनेंस विभाग के पास कोई रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं है।
एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संतराम वर्मा का कहना है कि दूषित पानी का सेवन करने से डायरिया, उल्टी, पेचिश, पीलिया और टाइफाइड जैसे गंभीर रोग फैल सकते हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि जब तक जल आपूर्ति की गुणवत्ता ठीक नहीं होती, तब तक उबालकर या फिल्टर किया हुआ पानी ही उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें