फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रॉपर्टी डीलर ने पहले पत्नी के माथे में मारी गोली, फिर खुद की कनपटी से सटाकर किया फायर; दोनों की मौत

Wed, 16 Apr 2025 01:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि राधाकुंज कॉलोनी निवासी कुलदीप त्यागी (47) और उनकी पत्नी अंशु त्यागी (45) का शव कमरे में मिले है। अंशु त्यागी के माथे में गोली लगी थी और कुलदीप त्यागी की कनपटी पर गोली लगी मिली।
विज्ञापन
कुलदीप त्यागी और उनकी पत्नी अंशु त्यागी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र राधाकुंज कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी ने बुधवार की सुबह घर में पहले अपनी पत्नी अंशु त्यागी के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी कनपटी से सटाकर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दंपत्ती के शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि राधाकुंज कॉलोनी निवासी कुलदीप त्यागी (47) और उनकी पत्नी अंशु त्यागी (45) का शव कमरे में मिले है। अंशु त्यागी के माथे में गोली लगी थी और कुलदीप त्यागी की कनपटी पर गोली लगी मिली। कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची नंदग्राम पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई। दोनों को मरियम अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दंपत्ती को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें