इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर एक निवासी हिमांशु वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह 12 अप्रैल की रात करीब 10:50 बजे रामलीला मैदान के पास स्थित निजी बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने जा रहे थे। इस दौरान पीछे से दो बाइक सवार उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींची और तेज रफ्तार में भाग निकले। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी उनके हाथ सुराग नहीं लगा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।