फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 60 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर तीन निवासी सुशील गुप्ता को आगरा में प्लॉट के नाम पर 60 लाख हड़पने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पप्पू राघव उर्फ हरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आगरा विकास प्राधिकरण से दो प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनवाने और रुपये लेने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सुशील गुप्ता ने 19 नवंबर 2025 को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि प्रॉपर्टी डीलर ने आगरा विकास प्राधिकरण के दो प्लॉट अपने पास होने की बात कही थी। दोनों प्लॉट को वह महंगे दाम में बिक्री कराकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच भी दिया। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने उनको प्लॉट के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 60 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब प्लॉट या रकम दोनों मांगे तब आरोपी टाल मटोल करने लगा। पीड़ित ने आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय जाकर जानकारी की तब पता चला कि प्लाॅट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की है। जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की। एसीपी ने बताया कि 28 जनवरी को पप्पू राघव उर्फ हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें