फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिक्कत दूर, टाइम पर दौड़ी मेट्रो

Sun, 05 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Metro - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह ट्रैक सर्किट में आई खराबी शनिवार की सुबह ठीक हो सकी। सुबह मेट्रो सेवा शुरू होने से पहले ही खराबी को दूर लिए जाने के चलते शनिवार को मेट्रो टाइम पर दौड़ी, जिससे यात्रियों को दिक्कत नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर रही परेशानी के चलते वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो 15 से 20 मिनट देरी से पहुंची थी, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई थी। डीएमआरसी सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि वैशाली-द्वारका अप लाइन पर मरम्मत काम शुक्रवार की रात मेट्रो सेवा बंद होने के बाद शुरू किया गया।

शनिवार की सुबह मेट्रो सेवा शुरू होने से पहले ही ट्रैक सर्किट की परेशानी को दूर कर लिया गया। शनिवार को मेट्रो सेवा सामान्य रही और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को परेशानी झेलने वाले यात्रियों ने मेट्रो सेवा सुचारु होने की जानकारी नहीं मिलने पर सुबह अपने वाहनों से ही दफ्तर जाना बेहतर समझा। शक्ति खंड-3 निवासी विकास ने बताया कि सुबह कार से ऑफिस गए। मेट्रो सेवा ठीक होने की जानकारी नहीं थी। वसुंधरा निवासी अंकुर ने बताया कि वह ओला कैब बुक कर ऑफिस गए। शाम को मेट्रो से ही लौटे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें